Cricket Talk Time

Translate

Jun 9, 2024

The Revenge Of Hitman

 14 अक्टूबर 2023, क्रिकेट का सबसे बड़ा मैदान और दुनिया के दो जानी दुश्मन अब एक दूसरे के आमने-सामने थे। मैदान का माहौल अपने चरम पर था। चारों तरफ सिर्फ और सिर्फ एक ही आवाज गूंज रही थी: "भारत माता की जय।" इस माहौल और मौसम में कैप्टन हिटमैन ने टॉस जीतकर बाबर को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया।

अब्दुल्ला शफीक के साथ बाबर ने इमाम को मैदान में उतार कर पाकिस्तान के लिए एक शानदार शुरुआत की कामना की। पाकिस्तान के दोनों बल्लेबाज टीम इंडिया पर शुरू से प्रहार करना शुरू कर देते हैं। धीरे-धीरे पाकिस्तान एक अच्छी शुरुआत से आगे बढ़ रहा था, लेकिन यह सिराज को रास नहीं आ रही थी। ऐसे में इन दोनों की जुगलबंदी से नाराज सिराज ने आठवें ओवर में शफीक का विकेट लेकर स्वच्छ भारत अभियान को आरंभ कर दिया।

पावर प्ले तक का खेल खत्म हो चुका था और पाकिस्तान के खाते में 49 रन थे। पाकिस्तानी कप्तान बाबर और इमाम ने पाकिस्तान को संभालने का प्रयास किया, लेकिन कैप्टन हिटमैन ने हार्दिक की बॉलिंग का उपयोग कर स्वच्छ भारत अभियान में अपना अगला कदम बढ़ा दिया। पाकिस्तान के इन हालातों से भयभीत होकर उन्होंने अपने सबसे विश्वसनीय बल्लेबाज रिजवान को मैदान पर उतार दिया। रिजवान और मिज़बाह से मंगाए हुए सस्ते किंग पाक के लिए मैदान पर थे।

इन दोनों बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के लिए 29 ओवर तक संघर्ष किया। दो विकेट गिर जाने के बाद पाकिस्तान के ये दोनों बल्लेबाज वनडे वर्ल्ड कप के इस मैच में टेस्ट खेलने लगे। इस संघर्ष से नाराज सिराज ने अपनी मैजिक बॉलिंग से बाबर का टावर उखाड़ फेंका। बाबर का विकेट गिरते ही रिजवान के होश उड़ गए। ऐसे में कुलदीप ने पहले साऊद शाकिल और फिर इफ्तिखार अहमद की किल्लियां बिखेरकर पाकिस्तान को बैक-टू-बैक दो बड़े झटके दे दिए।

बुजुर्ग चाचा का इस कदर जाना रिजवान के लिए एक प्राण घातक विस्मयकारी था। जसप्रीत बुमरा ने रिजवान को आउट कर पाकिस्तान की पारी को समेट दिया। 155 पर अपना तीसरा विकेट खोने वाली पाकिस्तान की टीम 191 रनों पर ऑल आउट हो गई। पाकिस्तान के सारे बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने घुटना टेक चुके थे। टीम इंडिया के सामने 300 गेंदों में 192 रनों का लक्ष्य था। यह लक्ष्य बड़ा तो नहीं था परंतु पाकिस्तान के इन अहंकारी गेंदबाजों के सामने यह लक्ष्य आसान भी नहीं था।

मैदान भी भारत का था, माहौल भी भारत का था और अब मार भी भारत की थी। ऐसे में अब संपूर्ण भारत को इंतजार था कि भारत का यह कप्तान कैसे बल्लेबाजी करेगा। पहला ओवर फेंकने के लिए पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने अपने सबसे सफल गेंदबाज शाहीन अफरीदी के हाथों में गेंद थमा दी। शाहीन के इस पहले ओवर में ही हिटमैन ने अपना दबदबा दिखा दिया।

अगले ओवर में गिल ने हसन अली को बैक-टू-बैक तीन चौके मारे। हसन अली के दिल से एक ही आवाज आ रही थी: "ओ पाबा, मुझे क्यों तोड़वा रहे हो?" हसन अली के इस प्रदर्शन से नाराज अफरीदी ने अगले ओवर में गिल को आउट कर दिया। अफरीदी के इस पलटवार से नाराज हिटमैन ने अगले ओवर में एक बार फिर से हसन अली को पीट दिया।

लड़ाई तो दो कप्तानों के बीच थी, लेकिन बीच में पिटाई अपने नए नवेले हसन अली की हो रही थी। छह ओवर खत्म हो चुके थे परंतु रफ्तार का अहंकारी हरिस रऊफ अभी तक नजर नहीं आ रहा था। सातवें ओवर में हिटमैन के सामने पाकिस्तानी स्पीडस्टर हरिस रऊफ आया। हरिस ने पहली गेंद पर हिटमैन को बाउंसर डाली और हिटमैन ने उसे पुल शॉट के साथ बाउंड्री के पार भेज दिया। हरिस को अब समझ आ चुका था कि बाप के सामने बाउंसर फेंकना सही नहीं है।

पावर प्ले खत्म होने तक टीम इंडिया का स्कोर 80 के करीब पहुंच चुका था। कैप्टन हिटमैन ने 15 ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। बाबर आज़म ने अपनी अगली चाल चलते हुए शादाब खान को मैदान पर उतारा। शादाब ने फुल टॉस गेंद डालनी शुरू की और हिटमैन ने उसे धूल चटा दी। 20 ओवर तक टीम इंडिया का स्कोर 142 रन हो चुका था। अब अगले 20 ओवर में सिर्फ 50 रनों की जरूरत थी।

रिक्वायर्ड रन रेट टीम इंडिया के कदमों के नीचे था और पाकिस्तान की गेंदबाजी अब बिखर चुकी थी। रऊफ ने अब तक किसी से ऐसा सामना नहीं किया था, और अब उसे भी समझ आ चुका था कि भारतीय बल्लेबाजों के सामने उछलना महंगा पड़ सकता है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान को पूरी तरह से शिकस्त मिली। मेन इन ब्लू ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया। इस जीत के बाद पाकिस्तानी फैंस का दिल टूट चुका था।

भारत ने पाकिस्तान को शानदार तरीके से शिकस्त दी और पाकिस्तानी टीम ने भारतीय टीम के सामने कभी भी वर्ल्ड कप में जीत नहीं दर्ज की थी। पाकिस्तान की हार पर पाकिस्तानी फैंस ने भी कहा, "हम हमेशा जलील होते हैं।" लेकिन भारतीय टीम के लिए यह जीत गर्व और खुशी का पल था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts